दरअसल कार्रवाई का एलान विगत दिवस आगरा में कालिंदी विहार स्थित बसपा के मंडल कार्यालय पर समीक्षा बैठक के दौरान उत्तराखणंड, आगरा एवं अलीगढ़ मंडल के जोनल कॉर्डिनेटरर सुनील कुमार चित्तौड़ ने किया। इस कार्रवाई की जानकारी होने पर हर कई सन्ना रह गया। हर तरफ चर्चा है कि आखिर लोकसभा चुनाव से पहले इतनी बड़ी कार्रवाई क्यों की गई। हालांकि सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि बहन जी (मायावती) के आदेशानुसार पार्टी में अनुशासनहीनता कतई भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाथरस के तीन पदाधिकारियों मंडल जोन इंचार्ज लल्लन बाबू, जिला महासचिव जेपीसागर, जिला प्रभारी आरपी गोला पर पार्टी लाइन का उल्लंघन कर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का स्वागत करने के चलते कार्रवाई की गई है। अलीगढ़ के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह को पार्टी और आगरा- अलीगढ़ जोन के मुख्य जोन इंचार्ज हेमंत प्रताप सिहं पर अनुशासन तोड़ने के चलते कार्रवाई की गई है।