यदि वह आते हैं तो कोयरी कुर्मी वोट बैंक के नाम पर उन्हें तीन से चार सीटें दी जा सकती हैं।पिछले चुनाव में उनकी पार्टी एनडीए पार्टनर के रूप में तीन सीटों पर चुनाव लड़ी और शत प्रतिशत जीत दर्ज़ की थी। आरजेडी को चार,कांग्रेस को दो,एनसीपी को एक और भाजपा गठबंधन को 31 सीटों पर कामयाबी मिली थी। तब एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़े जदयू को मात्र दो सीटों पर विजय मिली। जबकि कटिहार में एनसीपी के तारिक अनवर ने जीत दर्ज़ की थी।