मथुरा। धर्म नगरी वृन्दावन में होटल क्रिधा में उस समय भगदड़ मच गई जब क्षेत्राधिकारी सदर प्रीति सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने छापा मारा। पुलिस ने छापा मार कार्रवाई में चार दर्जन से अधिक युवक व आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियां हिरासत में लीं। पुलिस को मौके से शराब की बोतल भी मिली है। फिलहाल सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे कार्रवाई की जाएगी।