3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब बच्ची ने गाया लोगों को जागरूक करने वाला ये गाना तो IAS हो गए भावुक, किया सम्मानित

जब बच्ची गाया लोगों में जागरूकता लाने वाला ये गाना तो आईएएस हो गए भावुक, किया सम्मानित

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh news

जब बच्ची गाया लोगों को जागरूक करने वाला ये गाना तो IAS हो गए भावुक, किया सम्मानित

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक मासूम बच्ची ने लोगों को जागरूक करने के लिए गाया गाया है। इस गाने के विमोचन के दौरान जब चौथी क्लास की बच्ची अनन्या नाग गया तो आएएएस अफसर अवनीश शरण भावुक हो गए। कलेक्टर सहित अन्य आला अफसर बच्ची के गायकी के बारे में जमकर तारीफ की।

आपको बात दें कि कवर्धा जिले में मिजल्स रुबेला वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसके प्रचार प्रसार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक गाना तैयार किया है। ताकि लोग टीकाकरण के महत्व को समझ सके।

इस गाने को जिले के एएसपी महेश्वर नाग की बेटी अनन्या नाग ने गाया है, जो कक्षा चौथी की छात्रा है। अनन्या अपनी प्यारी आवाज से लोगों को टीकाकरण कराने जागरुक कर रही है।

टीकाकरण कहां लगवाना है, कैसे लगवाना है व टीकाकरण लगाने से होने वाले फायदे के बारे में भी समझाया गया है। यह गाना गुरुवार को कलेक्ट्रेट में विमोचन हुआ। स्वास्थ्य विभाग के मिजल्स रूबेला वायरस टीकाकरण की सीडी का विमोचन के बाद यह गाना विडियो तेजी से पुरे जिले में फैल गाया। विमोचन के अवसर कलक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ दिलराज प्रभाकर उपस्थित रहे। वहीं अनन्या के गाने को सुनकर अधिकारियों ने अनन्या से मुलाकात कर बधाई दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस गाने व विडियो से जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

पिता भी गाते हैं गाने
जिले के एएसपी महेश्वर नाग भी लोगों को जागरुक करने के लिए कई गाने गा चुके हैं। उनकी बेटी अनन्या भी उन्हीं से गाना सीखी है। महेश्वर नाग इससे पहले लोगों को जागरुक करने माओवादियों के खिलाफ गाना गा चुके हैं। उनके कई गाने काफी फेमस भी हुए हैं। अब उनकी बेटी अनन्या भी लोगों को जागरुक करने इस प्रकार की गाना गा रही है। इससे जिले भर के लोगों ने अनन्या की आवाज व गाना को खूब पंसद भी कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग