मथुरा

मथुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग: 84 कोस परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं में दहशत, 6 लोग घायल, पुरानी रंजिश में हुआ बवाल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुरानी रंजिश (Old Rivalry) के चलते दो पक्ष भिड़ गए। विवाद के समय जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग (Stone Pelting and Firing) हुई।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2026, 5:00 PM IST
firing in mathura
मथुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग (सोर्स- पत्रिका)

Rapid Firing: मथुरा जिले में हाईवे थाना क्षेत्र महोली गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों की तरफ से खुलेआम जमकर फायरिंग की गई। इस विवाद में 6 लोग घायल हुए हैं। दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। आपसी रंजिश के चलते पार्षद प्रतिनिधि राजवीर सिंह और महोली गांव के रहने वाले चंद्रपाल के समर्थकों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले।

पुरानी रंजिश में भिड़े दो गुट

महोली गांव में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद में 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। पहले भी इनके बीच झगड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के दोनों पक्षों के बीच 6 महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसे गांव वालों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया था।

बीते दिन यानी बुधवार को फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गुरुवार को इस झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

खुलेआम फायरिंग से सहमे श्रद्धालु

हाईवे थाना क्षेत्र के महोली गांव में हुए विवाद और खुलेआम फायरिंग की घटना से 84 कोस की परिक्रमा करने आए श्रद्धालु सहम गए। बबाल की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार को चंद्रपाल और उसके गुट के लोग 84 कोस परिक्रमा के दौरान श्रद्दालुओं की सेवा के लिए प्याऊ लगाए हुए थे। इसी दौरान वहां के पार्षद प्रतिनिधि राजवीर पक्ष पहुंच गया और केला आदि सामान वितरण करने लगा। इसी दौरान लोगों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई।

विवाद के समय दोनों पक्षों ने अवैध हथियारों से एक दूसरे पर गोलियां चलाईं। खुलेआम फायरिंग होने से लोगों में दहशत फैल गई। इस झगड़े में 6 लोग घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। विवाद की सूचना पर SSP श्लोक कुमार और SP सिटी राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है।

पुलिस ने क्या कहा?

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इन दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हुआ था। अब दोबारा झगड़ा हुआ है, इस दौरान हुई फायरिंग में 6 लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कुछ अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 84 कोस परिक्रमा में परिक्रमार्थियों के लिए भंडारा लगाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
28 May 2026, 5:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All