मथुरा

जानिए कौन हैं प्रियंका पंडित? रसिक दुलारी केस के बीच प्रेमानंद महाराज के समर्थन में आईं, शेयर किया वीडियो

Premanand Maharaj: रसिक दुलारी मौत मामले में घिरे संत प्रेमानंद महाराज के समर्थन में आईं प्रियंका पंडित जानिए कौन हैं। जानिए प्रेमानंद महाराज के बारे में क्या कुछ कहा...
3 min read
• •
Oct 06, 2026
anuj-chaudhary-missing-case-update-found-barsana-what-mother-say
संत प्रेमानंद। फोटो-IANS

Rasik Dulari Death Case: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनके शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत के बाद से ही विवाद लगातार गहराता जा रहा है। प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इन तमाम विवादों के बीच प्रियंका पंडित प्रेमानंद महाराज के समर्थन में आ गईं हैं। प्रियंका पंडित ने प्रेमानंद महाराज के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया है। आपको बताते हैं कि प्रियंका ने महाराज के बारे में और उन्होंने क्या दावा किया है?

वीडियो में क्या कहा गया

प्रेमानंद महाराज का समर्थन करते हुए प्रियंका पंडित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक महिला कथावाचक प्रेमानंद महाराज के पक्ष में अपनी बात रखती हुई नजर आ रही हैं। कथावाचक कह रही हैं कि वक्त चाहे कैसा भी हो लेकिन यह सच्चाई कोई नहीं बदल सकता कि सबको किशोरी जी के नाम तक ले जाने वाले हमारे पूज्य संत स्वामी प्रेमानंद जी महाराज ही थे, हैं और हमेशा रहेंगे। वीडियो के साथ प्रेमानंद महाराज की एक तस्वीर भी दिखाई दे रही है।

'बादल छाने से कम नहीं होता सूरज का तेज'

वीडियो में कथावाचक महाराज का बचाव करते हुए आगे कहती हैं कि अगर सूर्य के आगे कुछ देर के लिए बादल आ भी जाएं तो उससे सूर्य का तेज कभी कम नहीं हो जाता। बादल फिर छट जाएंगे और सूरज का प्रकाश वैसा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि चार लोगों के कुछ कह देने से कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी ने यह नहीं देखा कि उन्होंने दुनिया को राधा नाम का जाप करना सिखाया है। महाराज ने कभी यह नहीं कहा कि उन्हें फॉलो करो, उन्होंने हमेशा सिर्फ किशोरी जी को फॉलो करने की बात कही है। कथावाचक ने यह भी कहा कि किसी पर आरोप लगाना बहुत आसान है लेकिन सब कुछ चुपचाप सहन करना बहुत बड़ी बात है।

कौन हैं प्रियंका पंडित

प्रियंका पंडित एक समय भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा थीं। प्रियंका पंडित भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बाद में उन्होंने मनोरंजन की दुनिया से दूरी बना ली और भक्ति की राह अपनाई। वह वृंदावन में रह रही हैं और प्रेमानंद महाराज की शिष्या के तौर पर अपनी पहचान बताती हैं। प्रियंका इससे पहले भी अपने आध्यात्मिक जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही हैं। अब रसिक दुलारी मामले के बीच प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उन्होंने यह वीडियो शेयर किया है।

MMS विवाद के बाद छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री

प्रियंका पंडित ने एक MMS विवाद के बाद ग्लैमर की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। इस विवाद के बाद उन्होंने अध्यात्म और भक्ति की राह चुन ली। वह अब वृंदावन में रहती हैं और प्रेमानंद महाराज को अपना गुरु मानती हैं। प्रियंका ने शादी भी कर ली है लेकिन उन्होंने अभी तक अपने पति का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है। हाल ही में उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर भी साझा की थी।

रसिक दुलारी की मौत के बाद उठे सवाल

रसिक दुलारी की मौत का रहस्य अब तक नहीं सुलझ सका है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का वास्तविक नाम दीपक लोधी था। वे मूलत: जबलपुर के रहनेवाले थे। दीपक लोधी ने 2 साल पूर्व वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से बाकायदा दीक्षा ली। वे उन्हीं के आश्रम में रहने लगे थे। करीब 3 माह से रसिक दुलारी शरण वाराह घाट इलाके में गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में रह रहे थे। यह 4 मंजिला इमारत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज ट्रस्ट की है।

पुलिस के अनुसार 25 सितंबर करीब 10.35 बजे रसिक दुलारी शरण इमारत की चौथी मंजिल पर गए। कुछ देर बाद वहां से नीचे गिर गए। रसिक दुलारी शरण को गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव बताई गई। प्रेमानंदजी के शिष्य रसिक दुलारी शरण के परिजन पूरे केस की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अभी मथुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन रसिक दुलारी शरण का वृंदावन में ही यमुना के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उनके परिजन के साथ ही देशभर के साधु-संत घटना की न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच घटनाक्रम से जुड़ा एक नया वीडियो भी सामने आया । इसमें रसिक दुलारी शरण के अंतिम पल कैद हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वे चौथी मंजिल की दीवार पर कुछ बैठे रहे और इसके बाद फर्श पर ही लेट गए। अचानक उठकर रसिक दुलारी शरण चौथी मंजिल के नीचे गिर गए। पुलिस इस मामले में अब तक 85 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है, लेकिन आत्महत्या की असल वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

Also Read
View All
Rasik Dulari Death Case: संत प्रेमानंद के आश्रम में कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर बुलाया?, कौन हैं दिनेश फलाहारी महाराज जिनका आरोप

वृंदावन में संतों के दो गुट, कुछ कर रहे प्रॉपर्टी का धंधा! कृष्ण जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष दिनेश फलाहारी का बड़ा दावा

प्रेमानंद महाराज के शिष्य का नया वीडियो आया सामने, श्री राधा केलीकुंज आश्रम क्यों है विवादों में; जानिए पूरा मामला

‘जो राज जान जाता है उनकी हत्या कर देते हैं’, प्रेमानंद आश्रम के शिष्य रसिक दुलारी महाराज की मौत के मामले में बोले दिनेश फलहारी

CM योगी ने 4.60 लाख छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए 148 करोड़, 6 महीने मे 1 लाख नौकरी का किया वादा