हेमंत बृजवासी ने कहा कि अगर ठाकुर जी ने चाहा तो मुझे ऑस्कर अवार्ड भी बहुत जल्द मिल जाएगा।
मथुरा। मुंबई से राइजिंग स्टार का कॉम्पटीशन जीतने के बाद हेमंत बृजवासी गुरुवार को मथुरा पहुंचे, यहां पहुंचने के बाद हेमंत बृजवासी का जोशीला स्वागत किया गया। स्वागत का यह सिलसिला तकरीबन आधे घंटे तक चला और स्वागत समारोह होने के बाद हेमंत अपने परिजनों के साथ भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन के लिए रवाना हो गए। मंदिर पर बांके बिहारी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और अपने सुखमय जीवन की कामना की।
यह भी पढ़ें- सुहागनगरी में कुछ इस तरह मना स्वच्छता दिवस
बांके बिहारी जी के आशार्वाद से पाया मुकाम
हेमंत भगवान बांके बिहारी को तकरीबन 20 मिनट तक हाथ जोड़कर निहारते रहे और यहां से दर्शन करने के बाद घर के लिए निकल पड़े। मीडिया से मुखातिब होते हुए हेमंत बृजवासी ने कहा मेरे व्यूअर्स ने मुझे जो प्यार दिया उसी की वजह से मैं यह राइजिंग स्टार कॉम्पटीशन जीता हूं। व्यूअर्स के साथ-साथ बांके बिहारी जी का भी आशीर्वाद मुझे मिला, यह ट्रॉफी मेरी है ही नहीं यह ट्रॉफी बांके बिहारी जी की है और यहां की जनता की है, जिसने मुझे प्यार दिया। हेमंत बृजवासी ने कहा कि अगर ठाकुर जी ने चाहा तो मुझे ऑस्कर अवार्ड भी बहुत जल्द मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- गिनीज बुक में दर्ज हुआ जेएन मेडिकल कॉलेज का नाम
पिटा को है बेटे पर गर्व
हेमंत के पिता हुकम से उनकी जीत के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया हर मां बाप चाहते हैं कि उनका बेटा उनका नाम रोशन करे और हेमंत ने मेहनत की और आज पूरे देश में नाम हो रहा है। हेमंत का पालन पोषण हमने हमारे तीनों बेटों की तरह ही किया है। मैं शुक्रगुजार हूं पूरे देश का और साथ ही ब्रजवासियों का जिनके आशीर्वाद से हेमंत इश मुकाम पर है।