डाॅक्टर रिजवान अहमद खान ने बताया कि नवजात बच्ची को मतली और उल्टी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया और प्रारंभिक जांच में चिकित्सा दल के सदस्यों ने पाया कि बच्ची गाॅल ब्लेडर की पथरी से पीड़ित थी। डाॅ. रिजवान ने बताया कि उन्होंने अपनी चिकित्सा टीम के सदस्यों के साथ बच्ची का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और लैप्रोस्कोपिक तकनीक द्वारा बच्ची का आपरेशन किया गया और रोगी की बहुत ही अल्प आयु होने के बावजूद सर्जरी सफल रही। उन्होंने बताया कि इस समय बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य है।