मथुरा

कांग्रेस से गठबंधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

वृंदावन में यादव धर्मशाला का शिलान्यास करने आए अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन पर बड़ी बात कह गए।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2017, 8:33 PM IST
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav

मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को वृंदावन में यादव धर्मशाला का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने केंद व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन दोस्ती बरकरार रहेगी।


मोदी सरकार पर कटाक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर डेढ़ बजे वृंदावन पहुंचे। यहां यादव समाज के लोगों ने उनको माला और पादुका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने रुक्मणी बिहार स्थित यादव धर्मशाला का शिलान्यास किया। मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को व्यापारियों से पूछना चाहिए कि दीपावली कैसी मन रही है। गरीबों से पूछो कि वो खील खिलौने और घोड़ा खरीद पा रहे हैं। व्यापारी अपना व्यापार बंद कर नोटबंदी व जीएसटी को देख रहा है कि उनके साथ ये क्या हो गया है।


योगी सरकार पर निशाना
योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में दो उप मुख्यमंत्री हैं और दो बोलने वाले मंत्री हैं। जो बोलने वाले मंत्री हैं उनको बड़ी शिकायत थी कि साइकिल ट्रैक पर नहीं चलती। उन्होंने तंज कसते कहा कि शौचालय तो बना रहे हैं, लेकिन लोग शौचालय में जा नहीं रहे हैं। आप लोगों को शौचालयों में भेज दो तो हम ट्रैक पर साइकिल चला देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुटकी लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे ही मुख्यमंत्री रहें। ऐसे ही मथुरा-वृंदावन में आएं और ऐसे ही प्रसाद से काम चला दें। उन्होंने दावा किया कि ये सरकार गंगा-यमुना को साफ नहीं कर सकती।


चुनाव अकेले लड़ेंगे, दोस्ती बनी रहेगी
कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। हमारे जो दोस्त हैं वो बने रहेंगे। कांग्रेस से हमारी दोस्ती है और अभी बनी रहेगी।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला