अमेठी. हाई प्रोफाईल सीट अमेठी में अब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच समझौता तो हुआ, लेकिन वो समझौता अमेठी विधानसभा की सीट पर देखने को नहीं मिला। जिसकी वजह से चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को उसके ही गढ़ में अमेठी से करारी शिकस्त मिली। वहीं फिर एक बार अमेठी में सपा और कांग्रेस के नेताओं में सियासी घमासान तेज हो गया है। यौनशोषण के मामले में राजधानी लखनऊ के जेल में निरूद्ध आरोपी गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी ने कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगा दी।