श्री कृष्ण की नगरी मथुरा को तीन जौन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया, इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार हो गया है।
मथुरा। shri krishna janmotsav को लेकर mathura में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लाखों की संख्या में भक्त मथुरा की सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। श्री कृष्ण जन्मभूमि पर कृष्ण जन्म से एक दिन पूर्व भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है। भारी भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। कृष्ण नगरी मथुरा को तीन जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जन्मस्थान की सुरक्षा में पुलिस, पीएसी के साथ आरएएफ भी तैनात की गई है। इसके अलावा खुफिया एजेंसी भी लगातार कृष्ण जन्मभूमि पर नजर बनाये हुए हैं।
चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। वहीं मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए 15 पार्किंग स्थल बनाये गये हैं। जन्मस्थान तक एक दर्जन बैरियर लगाये गये हैं, जहां वाहनों को रोक दिया जायेगा। श्रद्धालु गोविंद नगर गेट की ओर से प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही 2 सितंबर को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान भी लागू कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह से ट्रैफिक प्लान लागू हो गया है, इसके बाद से 4 सितंबर सुबह आठ बजे तक वाहन श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर नहीं जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें - krishna Janmashtami live: श्री कृष्ण जन्मभूमि पर कान्हा के आगमन को लेकर छाने लगा उल्लास
इस तरह कर सकेंगे मथुरा में एंट्री
मथुरा में आने वाले श्रद्धालुओं की एंट्री से लेकर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था अलग अलग स्थान पर की गई है। दिल्ली, राजस्थान से आने वाले वाहनों के लिये छटीकरा से वृंदावन होते हुये मथुरा आयेंगे। इनमें बड़े वाहनों की पार्किंग पॉलीटेक्निक के पास व छोटे वाहनों की पार्किंग मैथेडिस्ट चर्च के सामने आरके ज्वैलर्स की जमीन पर बनाई गई है। हाईवे से जन्मस्थान की ओर आने वाले बड़े वाहनों को गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी की ओर पार्किंग नंबर तीन कल्याणं करोति से दाहिने मोड़ पर व छोटे वाहनों की पार्किंग चार एसएसएस संस्था के खाली प्लान पर व रामलीला मैछान के पास होगी।
ये भी पढ़ें - Krishna Janmashtami 2018: जन्मभूमि से मिलेगा इस बार कान्हा जी का ये खास संदेश