मथुरा

अलीगढ़ में बच्ची की हत्या पर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का आया बड़ा बयान, बोले दोषियों के खिलाफ सरकार उठायेगी सख्त कदम…, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने अलीगढ़ मर्डर केस पर दुख प्रकट किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2019, 10:52 AM IST
Shrikant sharma
Shrikant sharma

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने अलीगढ़ मर्डर केस पर दुख प्रकट किया है। साथ ही कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया है।

यहां देखें वीडियो, क्या बोले ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा

कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध
अलीगढ़ की घटना पर उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद और निंदनीय घटना है। परिवार की मंशा के अनुरूप ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी । इस मामले की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, इसके लिये प्रयास किया जाएगा। यह विकृत मानसिकता है। बर्बर तरीक से हत्या की गई है। इस सोच को बदलने की जरूरत है। पुसिस सख्ती से काम कर रगी है। हम कोशिश कर रहे हैं कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो। दर्दनाक घटना है। शब्द नहीं है इस घटना को कैसे बयां किया जाए। अपराधी जेल में हैं। लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कप्तान ने एसआईटी का गठन किया है। सरकार अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला