मथुरा

VIDEO Sawan के पहले सोमवार पर सांप ने की भगवान शिव की पूजा, देखने वाले रह गए आश्चर्यचकित

सावन Sawan के पहले सोमवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसे देख कर लोग आश्चर्यचकित रह गए।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2019, 3:10 PM IST
Snake
VIDEO Sawan के पहले सोमवार पर सांप ने की भगवान शिव की पूजा, देखने वाले रह गए आश्चर्यचकित

मथुरा। सावन sawan 2019 के पहले सोमवार के दिन एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करने में लगे हुए थे वहीं शिवलिंग पर एक सांप लिपटा हुआ रहा। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंदिर का ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है।

भक्तों का सैलाब

सावन के पहले सोमवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसे देख कर लोग आश्चर्यचकित रह गए। जो भी भक्त मंदिर में पहुंचा वह मंदिर में इस दृश्य को देखकर आश्चर्य करने लगा। महावन क्षेत्र के चिंताहरण मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को बड़ी तादात में भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए आए। उनमें से एक ऐसा भक्त भी था जो भगवान शिव की पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचा तो हर कोई हैरान रह गया, ये भक्त कोई और नहीं भगवान को अतिप्रिय सांप था जो भगवान शिव के गले में देखने को मिलता है। चिंताहरण मंदिर में घंटों शिवलिंग पर एक सांप लिपटा रहा। पूजा अर्चना चलती रही लेकिन सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। मंदिर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और भगवान शिव की पिंडी पर कुंडली मारे बैठा यह साँप चर्चा का विषय बना हुआ है।

भगवान का चमत्कार

श्रद्धालु पुष्पेंद्र यादव नाम के युवक का कहना है कि हम लोग चिंताहरण महादेव पर दर्शन करने के लिए गए थे वहां सर्प हम लोगों को पिंडी से लिपटा हुआ दिखाई दिया, हम इसे भोले बाबा का चमत्कार मानते हैं।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला