मथुरा

गंदे पैर लेकर बेड पर चढ़ने की सजा: सौतेले पिता ने अपने ही मासूम बच्चे को डंडे से पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सौतेले पिता ने हैवानियत दिखाते हुए अपने ही बेटे को डंडे से पीट पीटकर मार डाला है। उस मासूम की खता सिर्फ इतनी सी थी कि, वो गंदे पैर लेकर बेड पर चढ़ गया था। इस दौरान बच्चे की माँ उसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती रही लेकिन राक्षसी प्रवित्ति के उस बाप ने एक न सुनी, जिसके बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।  
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2022, 1:06 PM IST
father_beaten_up_his_child_till_death_in_mathra.jpg
Symbolic Photo of father Beaten up his own Child in Mathura

मथुरा जिले के हाईवे थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें पिता पुत्र के रिश्तों पर भी एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया। जहां अपने ही बेटे को पिता ने डंडे से पीटपीटकर मार डाला। हैवान बने बाप ने 11 वर्षीय बच्चे की हत्या महज इसलिए कर दी कि, वह गंदे पैरों से बेड पर चढ़ गया था। बुधवार देर रात घटना बीती रात की है जहां गुस्साए बाप ने मासूम को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

जहां पहले पति की मौत के बाद करीब 3 माह पहले नीलम ने हाथरस के अजरोई निवासी प्रेम वीर पुत्र बच्चू सिंह से दूसरी शादी कर ली थी। नीलम अपने दो मासूम बच्चों के साथ प्रेम वीर के साथ रहने लगी। लेकिन उसे क्या पता था कि, पहले पति की मौत के बाद जिस दूसरे पति में वह अपना सहारा ढूंढ रही है वह उसके बुढापे की लाठी भी छीन लेगा। घटना बीती रात की है जब 11 वर्षीय राजू बेड पर गंदे पैरों से चढ़ गया।

बच्चे की इस मासूमियत भरी छोटी सी शरारत ने हैवान सौतेले बाप का पारा आसमान पर जा पहुंचा दिया। उसने मासूम बच्चे को समझाने की बजाय बेरहमी के साथ इतना पीटा कि, बच्चे ने दम तोड़ दिया। बेचारी मां ने अपने बच्चे को बचाने का लाख जतन किया, लेकिन उस हैवान के सामने उसकी एक ना चली। सौतेले बाप की हैवानियत तो देखिए, बच्चे को मारने बाद प्रेमवीर चैन की नींद भी सो गया। उधर बच्चे की मौत के बाद उसकी मां पूरी रात बिलखती रही। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और सोते हुए हत्यारे बाप को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
29 Sep 2022, 1:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला