1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, डीजल पेट्रोल की गाड़ियों से मुक्ति दिलाएँगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में सरकार ने अब पूरी तरह से पेट्रोल डीजल के कम से कम इस्तेमाल की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। जिससे प्रदूषण के साथ साथ विदेशों से आने वाले डीजल और पेट्रोल पर निर्भरता कम हो सके।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 28 Sep 2022, 8:10 PM IST

Symbolic Accenture-electric-vehicle-fao-featured_in_up_government.jpeg

Symbolic Accenture-electric-vehicle-fao-featured_in_up_government.jpeg

ऐसे में यूपी की योगी सरकार ने 'इलेक्ट्रिक वाहन' निर्माण के लिए फैक्ट्री लगाने से जुड़े नियमों पर काम करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में आने वाली कंपनियों को कई तरह की सुविधाएं देने का फैसला किया है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी भी तैयार हो रही है। जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन में बैटरी, स्पेयर पार्ट, मोटर व अन्य सभी जरूरी उपकरणों पर कम से कम दाम और सब्सिडी की योजना भी बनाई जा रही है। जिससे उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन के निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके और डीजल और पेट्रोल के वाहनों को कम किया जा सके। सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी के अंतर्गत कई तरह की सुविधाएं निवेशकों को देने की योजना बनाई है।

यह भी पढे: पड़ोसन से अवैध सम्बन्धों का शक: मासूम बच्चे सहित कुएं कूदकर पत्नी ने दी जान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करेगी। इससे यूपी वासियों को कम दाम में इलेक्ट्रिक वाहन आसानी से मिल सकेंगे। सरकार की कोशिश है कि, जल्द से जल्द इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लाई जाए और फिर इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित निर्माण करने वाली कंपनियों को राहत दी जाएगी। खास तौर इनके प्रॉडक्शन को यूपी में ही बढ़ाते हुए यहीं पर निर्माण किया जा सके, इस पर अधिक से अधिक ज़ोर रहेगा।

यह भी पढे: मुजफ्फरनगर में बलात्कार करके Video वायरल करने वाला पिता को दे रहा धमकी, 5 लाख दे दो वरना..

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश