
File Photo of Lalitpur Police
ललितपुर जिले के एक गांव में पति की पड़ोसन से चल रहे अवैध संबंधों को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में एक महिला अपने मासूम बच्चे को लेकर कुएं में कूद गई । जिससे डूबने से माँ के साथ बच्चे के भी मौत हो गई। गाँव में मौजूद आसपास के लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन महिला और उसके पुत्र को नहीं बचाया जा सका । इस आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका और उसके पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया और जांच में जुट गई है । फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामला बार थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुलावान गांव का है। जबकि गाँव के ही अन्य लोगों ने दोनों पर अवैध संबंध होने की बात कही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डुलावन निवासी 27 बर्षीय राजकुमार की 25 बर्षीय पत्नी लाड़ कुअँर कुशवाहा ने अपने 3 बर्षीय मासूम बच्चे दीपचंद्र के साथ कुएं में कूदकर असली आत्महत्या कर ली कि उसके घर में पति के साथ उसका आपसी विवाद चल रहा था। इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और मृतका के सबके साथ उसके पुत्र की शव को कुएं से बाहर निकलवाया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया और जांच में जुट गई है।
बताया गया है कि मृतका के पति के अवैध संबंध उसके ही पड़ोस में रहने वाली किसी महिला से होने का शक उसकी पत्नी को थाम, जिसको लेकर घर में आए दिन कलर होता रहता था। बस इसी कारण पत्नी ने अपने बच्चे सहित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published on:
28 Sep 2022, 7:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.