मथुरा

बेखौफ बदमाश, लाचार पुलिस! व्यापारियों से लूटे चार लाख रुपए और आभूषण

मथुरा में दो अलग-अलग जगहों पर बदमाशों के निशाने पर व्यापारी रहे, बदमाशों के हमले में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
2 min read
• •
Jan 16, 2018
Loot

मथुरा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने दो व्यापारियों को निशाना बनाया। बदमाश व्यापारियों से लाखों रुपए की नकदी और जेवरात लूट कर फरार हो गए। लुटेरों के हमले में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वारदात - 1

मथुरा के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने व्यापारियों को अपना निशाना बनाया और लाखों की नकदी और सोने चांदी के आभूषणों के बैग को लूट कर फरार हो गए। पहला मामला आया है थाना शहर कोतवाली इलाके के डीग गेट चौकी का। डीग गेट चौकी से 100 मीटर की दूरी पर मोहम्मद रफीक की ज्वैलरी की दुकान है और वो अपनी दुकान बंद कर अपने घर वापस जा रहे थे। मोहम्मद रफीक जैसे ही अपने घर के पास पहुंचे तो पीछे से किसी ने उनके सिर में पत्थर मार दिया। पत्थर उनके सिर में लगने के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके का फायादा उठा कर बैग में रखे सोने चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपए की नकदी लूट कर बदमाश फरार हो गए। घायल हुए मोहम्मद रफीक को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

वारदात - 2

वहीं दूसरा मामला आया है गोवर्धन थाना इलाके का, जहां डीग ( राजस्थान) के व्यापारी आरके ट्रेडर्स के मालिक नरेश शर्मा और मुनीम खेमचंद खंडेलवाल गोवर्धन से तकादा करके रोडवेज बस से लौट रहे थे। तीन मोटर साइकिलों पर सवार हथियार बंद आध दर्जन बदमाशों ने बस को रोक कर दोनों व्यापारियों को उतार लिया। उनके साथ मारपीट की। मुनीम खेमचंद और मालिक नरेश को खींच कर जंगल में ले गए जहां अज्ञात हथियार बंद बदमाश व्यापारियों से बैग लूट कर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारियों के अनुसार बैग में चार लाख रूपए की नकदी थी। वारदात की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गयी। फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है। दोनों ही लूट की वारदात पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
16 Jan 2018 01:15 pm
Also Read
View All
‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?

Rasik Dulari Death Case Row: संत प्रेमानंद के बाहरी शिष्यों के खिलाफ बैठेगी जांच? कौन हैं SSP श्लोक कुमार, जिनसे की गई ये मांग

‘संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए विराट-अनुष्का को मिले 5 करोड़’, फलाहारी बाबा के दावे पर कोहली की टीम का आया बयान; जानिए क्या कहा