14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी इज्जत के लिए भाई ने बहन को मारी गोली, पिता ने भी दिया साथ, ये थी वजह

अपनी इज्जत के लिए भाई ने बहन को मारी गोली, पिता ने भी दिया साथ, ये थी वजह

2 min read
Google source verification
ambedkar nagar

ambedkar nagar

अम्बेडकर नगर. जिले के जहांगीरगंज थानाक्षेत्र में आनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सगे भाई ने ही इज्जत की खातिर बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को चुपके से घर के पास ही एक गढ्ढे में दफना दिया।


यह घटना जिले के थाना जहांगीरगंज के बसहिया गंगासागर गांव में 12 जनवरी को घटित हुई थी। घटना को अंजाम दिए जाने के दो तीन बाद देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और जब संदिग्ध गढ्ढा खोदा गया तब उसमे से युवती की लाश बरामद हुई ।

जांच में हुआ खुलासा, अॉनर किलिंग का है मामला

पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ कि मृतक युवती को उसी के सगे भाई और पिता ने शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दे थी और शव को ठिकाने लगा दिया था। दरअसल इस घटना के पीछे मृतक युवती का सितम्बर 2017 में घर से बिना बताये भाग जाना बताया जा रहा है, जिसमे पुलिस और परिजनों ने युवती को फैजाबाद से बरामद कर लिया था, लेकिन इस घटना के बाद परिवार वालों को गांव में तरह तरह के ताने और जलालत झेलनी पड़ रही थी।

इसी वजह से बीते शुक्रवार को बाप और भाई ने मिलकर युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त असलहे को बरामद कर लिया है। जबकि पिता अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

अशिक्षा बनी हत्या की मुख्य वजह

इस घटना को अंजाम देने के पीछे जो मुख्य वजह सामने निकल कर आई है, उसमे झूठी मान मर्यादा ही हत्या का मुख्य कारण दिखाई पड़ रहा है। दरअसल अभी भी हमारा समाज किसी लड़की को अपनी मर्जी के साथ रिश्ता करने की छूट नहीं देता है और गांवों में इस तरह की घटनाओं को तो बड़े हीन दृष्टि से देखा जाता है और यही वजह इस हत्याकांड में भी उभर कर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के चार माह पूर्व घर से भाग जाने के कारण पिता और भाई ने इसे खत्म करने की योजना बना ली थी।

उन्होंने बताया कि मृतक के चार भाई, जो पढ़े लिखे नहीं थे और पिता भी रोज शराब पीकर घर आता था। इन लोगों ने मिलकर अपनी झूठी मान सम्मान के लिए लड़की को बहुत कम दूरी से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग