मथुरा

मथुरा: यमुना स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत

युवकों को डूबता देख गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगाई लेकिन जब तक वह दोनों युवकों को यमुना से बाहर निकालते तब तक दोनों की मौत हो गयी।

2 min read
Jun 13, 2018
मथुरा: यमुना स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत

मथुरा। थाना कोतवाली वृन्दावन इलाके में यमुना में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक यमुना स्नान कर रहे थे, इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। युवकों को डूबता देख गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगाई लेकिन जब तक वह दोनों युवकों को यमुना से बाहर निकालते तब तक दोनों की मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें

प्रधान संवाद कार्यक्रम में बीडीओ ने बिठाए फर्जी प्रधान, डीएम ने लगाई फटकार

ये है मामला

वृन्दावन के बिहार घाट पर यमुना में स्नान के दौराम दो युवक डूब गए। युवकों को डूबते देख लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर नाविक गोताखोर यमुना में छलांग लगाने लग गए और शुरू कर दी डूबे हुए युवकों की तलाश। जब काफी देर तक उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने नाव और स्टीमर का सहारा लिया। काफी देर मशक्कत करने के बाद एक युवक कांटे में फंस गया। जिसे बाहर निकाला गया। एक युवक के मिलने के बाद फिर शुरू हुई दुसरे युवक की तलाश। कुछ देर बाद गोताखोरों ने दूसरे युवक को भी तलाश लिय। इसी बीच सूचना पा कर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और आनन फानन में दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और इनकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

क्या कहना है पुलिस का

वहीं इस मामले पर एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में यमुना में दो युवक डूब गए। अभी तक पता नहीं चला पाया है कि युवक कहां के थे, किस कारण से ये यहां आये। जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसीके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

एक महीना बीत जाने के बाद भी नहीं सुलझी मर्‌डर केस की गुत्थी, पांच साल की मासूम है गवाह

Published on:
13 Jun 2018 05:54 pm
Also Read
View All