मथुरा

National Monkey Day: वृंदावनवासी बोले बंदरों के कारण जीना दुश्वार, घरों को जेल की तरह बंद करके रहने को मजबूर

  बंदरों से सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस को भी पुलिस चौकी पर कांटेदार तारों का सुरक्षा कवच लगाना पड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2019, 11:41 AM IST
National Monkey Day
National Monkey Day

मथुरा। बंदरों के आतंक के कारण वृंदावन के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। खासतौर पर बांके बिहारी मंदिर व निधिवन के आसपास तो बंदरों का खौफ इतना ज्यादा है कि लोग अपने बच्चों को घरों में कैद करके रखते हैं। यहां तक कि बंदरों के आतंक से स्थानीय पुलिस भी नहीं बच पायी है। लिहाजा बंदरों से सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी पर कांटेदार तारों का सुरक्षा कवच लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:National monkey Day: वृंदावन के लोगों के लिए मुसीबत बने हैं बंदर, समाधान के लिए हेमा मालिनी ने उठाया था संसद में मुद्दा, देखें वीडियो

इस मामले में स्थानीय निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि पूरे शहर में सबसे ज्यादा आतंक बंदरों का ही है। बंदर यहां कभी भी किसी का चश्मा, पर्स मोबाइल ले जाते हैं। बच्चों को काट लेते हैं। घरों को जेल की तरह जाल से पाटकर रखना पड़ता है, ताकि बंदरों से बचा जा सके। वहीं बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि बंदरों के आतंक के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। कई बच्चों को बंदरों ने काटा है। घरों से निकलना दुश्वार है। यहां आने वाले परदेसियों को बंदर परेशान करते हैं। उनका सामान छीन लेते हैं। लंबे समय से वृंदावन के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं होता।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला