मथुरा

बांके बिहारी की शरण में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर दी प्रतिक्रिया

Banke Bihari Temple Mathura : उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

less than 1 minute read
Dec 27, 2025
मथुरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन, PC- Patrika

मथुरा जिले कोटवन, जीएलए, एनके ग्रुप के मुख्य द्वार पर उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद मथुरा पहुंचे चौधरी ने भगवान बांके बिहारी की इत्र सेव' की और विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान मंदिर के सेवायतों ने उन्हें भगवान का प्रसादी पटका भेंट कर स्वागत किया।

मीडिया से रूबरू होते हुए पंकज चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जीत का संकल्प दोहराया।उन्होंने कहा भगवान बांकेबिहारी जी के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 2027 में प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें

PCS अफसर के बेटा-बेटी और सास समेत चार लोगों की मौत, ठंड में कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था परिवार

'बर्दाश्त नहीं की जाएगी अनुशासनहीनता'

हाल ही में हुई ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है और पार्टी का संविधान जातिगत राजनीति की अनुमति नहीं देता। उन्होंने कहा हमने संबंधितों को सूचना और चेतावनी देने के साथ-साथ वार्ता भी की है। पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी बैठक पार्टी लाइन से बाहर नहीं होनी चाहिए।

शिवपाल यादव से प्रदेश अध्यक्ष ने किया सवाल

विपक्षी नेताओं पर पलटवार करते हुए पंकज चौधरी ने शिवपाल यादव के बयानों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने शिवपाल से सवाल किया कि 2022 के चुनावों में उनकी पार्टी ने कितने ब्राह्मणों को टिकट दिया था? उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है, जबकि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है।

ये भी पढ़ें

पुरानी रंजिश ने ली बाप-बेटे की जान… सीतापुर में सनसनीखेज डबल मर्डर, हमलावरों की तलाश तेज

Published on:
27 Dec 2025 04:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर