मथुरा

UP Budget 2018-19 ब्रज को तरजीह, 100 करोड़ से चमकेगा ब्रज 84 कोस

ब्रज तीर्थ विकास परिषद को यूपी बजट 2018 में क्षेत्र की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

2 min read
Feb 16, 2018
UP Budget 2018

मथुरा। योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए चार लाख 28 हजार 384 करोड़ 52 लाख रुपए का बजट पेश किया है। बजट में ब्रज को बड़ा तोहफा मिला है। इस बार ब्रज की होली खास बनाए जाने के लिए सांस्कृतिक आयोजनों पर खर्च के नाम पर अलग बजट की व्यवस्था की वहीं ब्रज तीर्थ विकास परिषद को 100 रुपए देकर ब्रज के विकास को पंख लगाने का प्रयास किया है।

बरसाना में होली होगी खास

बजट पेश होने के बाद ऊर्जामंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता पंडित श्रीकांत शर्मा ने पत्रिका से फोन पर बात करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव,सीतापुर में नैमिषेय शंखनाद,काशी में देव दीपावली व लखनऊ महोत्सव की तर्ज पर बरसाना में होली होगी। ब्रज की होली सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम खास बनाने के लिए यूपी में सांस्कृतिक आयोजनों पर 10 करोड़ रुपए खर्च का बजट में प्रावधान किया गया है।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद 100 करोड़ रुपए

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा ब्रज 84 कोस का संपूर्ण विकास है। पिछले वर्ष सीएम योगी की अध्यक्षता में ब्रज तीर्थ विकास परिषद गठित हुआ था। ब्रज तीर्थ विकास परिषद को यूपी बजट 2018 में क्षेत्र की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- up budget 2018 इस शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का विजन, लेकिन ये भी जरूरी

ब्रज कृष्ण सर्किट की तर्ज पर सूफी सर्किट

'नई पर्यटन नीति-2018' के क्रियान्वयन पर 70 करोड़ रुपए की राशि व्यय होगी। पर्यटन के लिए ब्रज कृष्ण सर्किट व रामायण सर्किट की तर्ज पर बौद्ध सर्किट, जैन सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी सर्किट और बुंदेलखंड सर्किट का विकास किया जाएगा।

Published on:
16 Feb 2018 04:15 pm