मथुरा

अखिलेश-मायावती ने कभी प्रदेश की चिंता नहीं की, उन्हें सिर्फ अपराधियों की चिंता: श्रीकांत

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करने वाले विपक्षी दल अपराधियों को संरक्षण देते थे।  
2 min read
Jul 14, 2018
UP Energy Minister Shrikant Sharma
अखिलेश-मायावती ने कभी प्रदेश की चिंता नहीं की, उन्हें सिर्फ अपराधियों की चिंता: श्रीकांत

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा के दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद अपने निजी आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्यों को सुना और सम्बंधित अधिकारीयों को लोगों की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। वहीं श्रीकांत शर्मा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

विपक्ष हताश है, कोई मुद्दा नहीं

शनिवार मथुरा दौरे पर आये श्रीकांत शर्मा ने अपने निजी आवास पर 'जनता दर्शन' में उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारीयों लोगों की समस्याओं का जल्द ही निपटारा करने के निर्देश दिए। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करने वाले विपक्षी दल अपराधियों को संरक्षण देते थे। आज अगर कहीं अपराध घटित होता है तो अपराधी सलाखों के पीछे होते हैं उन्हें बचाया नहीं जाता है। अखिलेश और मायवती ने कभी प्रदेश की चिंता नहीं की, उन्हें अपराधियों की चिंता है। मुन्ना बजरंगी की हत्या के सावल पर कह कि सरकार इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर ही है। मथुरा में चिकित्सक खशबू अग्रवाल की हत्या पर मंत्री ने दुख जताते हुए कहा कि बहुत शीघ्र अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। प्रदेश में बिजली की बढ़ी दरों और चेंकिग के नाम पर उत्पीड़न के आरोप पर ऊर्जामंत्री ने कहा कि विपक्ष हताश है। कोई मुद्दा नहीं है। हम प्रदेश के किसानों को 18 घण्टे बिजली देने का काम कर रहे हैं।

काग्रेंस देश पर कलंक

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस देश पर कलंक है। उन्होंने कहा कि इटली सोच की कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर हिंदुओं को अपमानित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पाक में जाकर आतंकियों को मारने पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सवाल उठाते हैं, वहीं नरेंद्र भाई मोदी को हटाने के लिये कांग्रेस के नेता पाकिस्तान जाकर समर्थन मांगते हैं। कांग्रेस का नकाब अब उतर चुका है।

Published on:
14 Jul 2018 08:19 pm