मथुरा

मथुरा में पासा पलटा, कांग्रेस ने बनाई बढ़त

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है।

2 min read
Dec 01, 2017
Nagar Nikay Chunav result, Nagar Nikay Chunav UP 2017 , Nikay Chunav 2017, Nagar Nikay Election, Nagar Nikay Chunav, Nagar Nikay Chunav UP, Nagar Nikay Chunav 2017, UP Politics, UP politics news, UP Politics News in Hindi, Exit poll, Counting, mathura vrindavan nagar nigam, BJP, BJP candidate
nikay chunav voting

मथुरा। निकाय चुनाव में मथुरा में कांग्रेस ने पासा पलट लिया है। जहां निगम की कई सीटों पर भाजपा, बसपा और सपा में मुकाबला चल रहा है। वहीं मथुरा में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस के लिए मथुरा में बढ़त ने ही अभी संजीवनी का काम कर दिया है। गौरतलब है कि मथुरा कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर का गढ़ माना जाता है। मेयर प्रत्याशी मोहन सिंह ने बढ़त बनाकर सभी दलों के माथे पर शिकन ला दिया है। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इसके सात ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। मथुरा में मंडी समिति सहित पांच स्थानों पर मतगणना चल रही है। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के मतों की गणना 40 टेबलों पर की जा रही है। मतगणना 17 राउंड में होगी।

कहां पर किसकी हो रही मतगणना
मथुरा में मंडी समिति के अलावा गोवर्धन, बलदेव, मांट और छाता तहसील में भी मतगणना शुरू हो गई है। मथुरा वृन्दावन ? नगर निगम और नगर पंचायत फरह की मतगणना मथुरा मंडी समिति में हो रही है। छाता तहसील पर कोसी नगर पालिका के अलावा छाता, चौमुहां और नंदगांव नगर पंचायत के मतों की गिनती जा रही है। मांट तहसील में बाजना और राया नगर पंचायत की मतगणना हो रही है। गोवर्धन तहसील पर सौंख, गोवर्धन और बरसाना नगर पंचायत मतपत्रों की गिनती की जा रही है बलदेव के बलभद्र इंटर कॉलेज में बलदेव, गोकुल और महावन नगर पंचायत की मतगणना चल रही है। मतगणना स्थलों के बाहर भीड़ जमा है। भारतीय जनता पार्टी के कर्यकर्ताओं का अधिक जमावड़ा है। भाजपा को लग रहा है विधानसभा चुनाव की तरह निगर निकाय चुनाव में भी सभी दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

सुरक्षा के इन्तजाम
सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि बिना पास के कोई अंदर नहीं आ सकता है। कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल पाएगा। जिले में धारा 144 लगी हुई है। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने प्रत्याशियों के समर्थकों से कहा है कि धैर्य से काम लें। जोश में ऐसा काम न करनें कि कानून का उल्लंघन हो जाए।

Updated on:
01 Dec 2017 10:05 am
Published on:
01 Dec 2017 09:33 am