मथुरा

यूपी की नाबालिग युवती को दिल्ली में अगवा कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिरीश चंद्र ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है और प्राथमिकी दर्ज करने में देरी और अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2021, 4:54 PM IST
rape_1.jpg

मथुरा. यूपी के मथुरा जिले की एक नाबालिग युवती का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और दिल्ली में वेश्यावृत्ति का विरोध करने पर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया। पीड़िता कोसीकलां थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है और उसकी मां ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिरीश चंद्र ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है और प्राथमिकी दर्ज करने में देरी और अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।

प्राथमिकी के मुताबिक, नाबालिग को दिल्ली में जबरन पीटा गया और देह व्यापार में धकेला गया। जब युवती ने वेश्यावृत्ति की बोली का विरोध किया तो एक युवक ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। पीड़िता ने किसी तरह अपनी मां को अपने ठिकाने के बारे में बताया, जो उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने में सफल रही।

जिला पुलिस प्रमुख के आदेश के बाद तीन व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी, एससी/एसटी अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप यह भी है कि लड़की को पांच दिनों तक थाने में बैठाया गया।

पुलिस के अनुसार, दो लोग उसे दिल्ली ले गए थे, जबकि लड़की को तीसरे को सौंपा गया। पुलिस ने कहा कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला