हालांकि यह कार्रवाई एक सीसीटीवी सुबूत के आधार पर की गई है। वहीं जांच के आदेश डीजीपी, यूपी ने दिए थे। आरोपियों ने गाजियाबाद पुलिस को यह भी बताया था कि सौदा सिर्फ 20 लाख रुपये में ही हुआ था, लेकिन जब नोएडा पुलिस की टीम को रुपये देने के लिए अपने ठिकाने पर लेकर आए तो वहां बिल्कुल नई क्रेटा कार खड़ी थी। इसके बाद टीम अपने साथ क्रेटा कार को भी ले गई।