मथुरा

प्रेमिका को रिझाने के लिए प्रेमी बना चोर, गिरफ्तार

प्रेमिका को रिझाने के लिए लग्जरी कारों को लूटता था और रोज प्रेमिका को नई गाड़ी में घुमाया करता था।

2 min read
Sep 23, 2017
Loot

मथुरा। कहते हैं कि प्यार लोगों को अंधा बना देता है और फ़िर ये प्यार किसी को गुनाह तक करने को मजबूर कर देता है। इसी प्यार मे पड़कर प्रेमिका की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिये एक इंसान लग्जरी कारों का लुटेरा बन गया और करने लगा अपने साथियों के साथ कारों की लूट, जिसे आज मथुरा की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये है मामला

मथुरा के थाना शेरगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने आज एक अन्तर्राज्यीय वाहन लुटेरा गिराह के चार बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये, दिलबाग, आकाश और प्रवीण ये चारों बदमाश अब तक दर्जनों लग्जरी वाहनों की लूट कर चुके हैं और लूट किये गये वाहनों को सस्ते दामों पर बेचने का यह गिरोह काम करता था ताकि लूट के बाद बिकी हुयी गाड़ी के रुपए से अपनी प्रेमिका के ऊपर खर्च कर सकें। आपको बता दें कि पकड़े गए बदमाशों में एक बदमाश अपने को अमीर दिखाने के लिए और प्रेमिका की जो इच्छाएं हैं उसको पूरा करने के लिए लग्जरी गाड़ियों की चोरी किया करता था। प्रेमिका को हर दिन एक नयी गाड़ी में ये बदमाश घुमाया करता था ये गिरोह हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में बड़े पौमाने पर गाड़ी लूट की वारदातों को अंजाम देता था । पुलिस ने इनके पास से एक लग्जरी गाडी फॉर्च्युनर और इटिओस गाड़ी भी बरामद की है। यह गाड़ी हरियाणा से लूटी गयी थी इनके पास से अवैध तमंचा व चाकू भी बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार लूटेरे ने कहा कि हम तो लूट नहीं करते थे लेकिन जिस लड़की से प्यार करते हैं उसकी ज़रूरत पूरी करने के लिये ये काम करने लगे।


गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश

एसपी देहात आदित्य शुक्ला का कहना है कि मथुरा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये लोग अपनी प्रेमिका को लुभाने के लिए चोरी किया करते थे जो कार ये लोग चोरी करते थे उस कार को सस्ते दामों में बेचते थे और जो भी पैसे मिलते थे उन पैसे से अपनी प्रेमिका के शौक पूरा करते थे। ये लूटेरे सभी हरियाणा के रहने वाले हैं, पुलिस इनके अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Published on:
23 Sept 2017 09:55 pm