9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी में ही महिलाओं का सम्मान: अंजुला माहौर

अंजुला माहौर ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमें महिलाओं को सम्मान मिलता है और महिलाओं को आगे बढ़ने का सही अवसर मिलता है।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Sep 23, 2017

Anjula Mahor

बरेली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में शनिवार को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में महिलाओं के लिए मातृत्व सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर आगरा की पूर्व मेयर अंजुला माहौर ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमें महिलाओं को सम्मान मिलता है और महिलाओं को आगे बढ़ने का सही अवसर मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने मेयर कार्यकाल में महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए बहुत संघर्ष किया ।

मुख्तार अब्बास नकवी की बहन ने पीएम को दिया धन्यवाद

कार्यक्रम के अध्यक्ष्यीय भाषण में तलाक पीड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ने वाली और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी ने कहा कि वो मेरा हक फॉउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं और वो लगभग दो वर्ष से तीन तलाक जैसे मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहीं हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसमें पूरा सहयोग उन्हें मिलता है। इसके लिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद अदा करती हैं।


भाजपा ने लड़ी है महिलाओं की लड़ाई

मुख्य वक्ता चंचल गंगवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को भी आगे बढ़ने का उचित अवसर मिलता है मैंने इस संगठन में अब तक कई पदों का निर्वहन किया है और मुझे हमेशा पार्टी में सम्मान मिला है और बगैर भेदभाव के मुझे पार्टी में काम करने का अवसर प्रदान किया गया है। भारतीय जनाता पार्टी ने हमेशा महिलाओं की लड़ाई लड़ी है उनके सम्मान के लिए हर सम्भव प्रयास किया है।


ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राठौर, क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, पुष्पा राठौर, ऊषा सतीजा, डॉक्टर साक्षी थपलियाल, डॉक्टर नम्रता थपलियाल, डॉक्टर स्वाती अग्रवाल , दिनेश कुमारी, सरिता सिंह, सावित्री गंगवार, आकांशा , गुड़िया शाहीन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन ज्योति मिश्रा ने किया।