मथुरा

विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के दौरान कैमरा से छिपाया ये खास डिवाइस, जानें है क्या?

Virat-Anushka in Vrindavan: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मंगलवार को प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए वृन्दावन पहुंचे। यहां वो कैमरे की नजर से हाथ में पहना एक खास डिवाइस छुपाते हुए नजर आए। आईये बताते हैं क्या है वो डिवाइस ? 

2 min read
May 13, 2025
Virat-Anushka With Sant Premanand ji Maharaj

Virat-Anushka with Premanand Ji Maharaj: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए वृन्दावन पहुंचे। प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के दौरान वो अपने उंगलियों (अंगूठे) में पहने हुए एक खास डिवाइस छुपाते हुए नजर आये। विराट कोहली ने जब प्रेमानंद जी महाराज को हाथ जोड़े तो ये डिवाइस साफ नजर आया। इसे डिजिटल काउंटर या टेली-काउंटर कहते हैं।

क्या है ये डिवाइस ? 

डिजिटल काउंटर या टेली-काउंटर एक ऐसा डिवाइस है जिसे स्पोर्ट्स मैन स्कोर या रोटेशन नंबर गिनने के लिए पहनते हैं। आध्यात्मिक जगत के लोग, साधना करने वाले या नाम जप करने वाले भी इसका इस्तेमाल करते हैं कि उन्होंने कितनी बार नाम जप किया। इसमें एक डिजिटल स्क्रीन और एक बटन होता है जिसके एक क्लिक से एक नंबर आगे बढ़ता रहता है।

विराट-अनुष्का के हाथों में दिखा ये डिवाइस 

ये डिवाइस संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के दौरान विराट कोहली के अंगूठे में दिखा। वो पिंक कलर का डिजिटल काउंटर अपने अंगूठे में पहने हुए थें। अनुष्का इसे छिपाते हुए नजर आईं। जब विराट कोहली ने संत प्रेमानंद जी महाराज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया तो ये साफ-साफ नजर आया।

आध्यात्म की और बढ़ा कपल 

विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संयास लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल अब आध्यात्म की ओर बढ़ चूका है। इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ वृन्दावन में संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन कर चुके हैं। आज उन्होंने टेस्ट से संस्यास के बाद पहली बार दर्शन किया।   

Also Read
View All

अगली खबर