मथुरा

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?

Dinesh Falahari Apology: विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम बुलाने का आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी ने माफी मांग ली है। जानिए उनके माफी मांगने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर क्या कमेंट किया?
4 min read
• •
Oct 09, 2026
virat-kohli-5-crore-premanand-maharaj-dinesh-falahari-apology-social-media-reaction
दिनेश फलाहारी और प्रेमानंद महाराज। फोटो-IANS

Dinesh Falahari Apology: श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर बुलाने का आरोप लगाने के बाद माफी मांग ली है। बताया जा रहा है कि मथुरा स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में संतों की बैठक हुई थी। इसमें दिनेश फलाहारी से माफी मांगने को कहा गया। साथ ही, ऐसा नहीं करने पर संतों की ओर से सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी दी गई। इसके कुछ ही देर बाद दिनेश फलाहारी ने अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांग ली। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना गुस्सा दिखाया।

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, '' प्रेमानंद महराज की छवि को बहुत धूमिल किया है इस आदमी ने इसको सजा मिलनी चाहिए।''

Photo-X

वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, ''ऐसे फालतू आरोप लगाने पर इस पर कार्रवाई होनी चाहिए''

Photo-X

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ''अब माफी मांगने से क्या फायदा अब तक कानूनी सलाह लेकर कड़ी से जवाब दिलवाओ। इस बंदे ने संत जी को बदनाम किया है उनकी बदनामी का बदला तो लेना ही जरूरी है।''

Photo-X

एक यूजर ने कमेंट किया, '' इस पर कार्यवाही हो ताकि कोई दोबारा एसी हरकत ना करे''

Photo-X

जानिए, क्या है विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर बुलाने का मामला?

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज से बेलवन आश्रम छोड़कर गोवर्धन आने का आग्रह किया था। इस संबंध में लिखे गए पत्र में उन्होंने आश्रम की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही, आश्रम में गुटबाजी होने का दावा भी किया था। दिनेश फलाहारी ने आरोप लगाया था कि आश्रम के एक गुट ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये देकर प्रेमानंद महाराज के दरबार में बुलाया था। उनके मुताबिक, इस घटनाक्रम के बाद प्रेमानंद महाराज की प्रसिद्धि देशभर में बढ़ गई। उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया।

बयान पर विवाद के बाद दिनेश फलाहारी ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद दिनेश फलाहारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की। उन्होंने दावा किया कि विराट कोहली से जुड़े बयान के बाद उन्हें देशभर से धमकियां मिल रही हैं और उनकी जान-माल को खतरा बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शासन-प्रशासन की ओर से सुरक्षा नहीं दी जा रही है।

दिनेश फलाहारी ने कहा कि प्रेमानंद महाराज उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए पूजनीय संत हैं। उन्होंने महाराज को सच्चा संत बताते हुए कहा कि उन्होंने करोड़ों हिंदुओं को सनातन धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने प्रेमानंद महाराज को राधा नाम का महान साधक भी बताया।

प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी माफी

दिनेश फलाहारी ने अपनी सफाई में कहा कि यदि उनके बयान से प्रेमानंद महाराज या उनके साधकों को कोई कष्ट पहुंचा है, तो वह इसके लिए क्षमा मांगते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी संत का अपमान नहीं करते, क्योंकि संतों से भगवान प्रसन्न रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी समझ के अनुसार जो बात सत्य लगी, उसे सामने रखा था। हालांकि, उनकी बात से किसी को दुख पहुंचा है तो वह माफी मांगते हैं। दिनेश फलाहारी ने खुद को भी संत बताते हुए कहा कि वह भोजन त्यागकर तपस्या कर रहे हैं और उनका उद्देश्य किसी को दुख पहुंचाना नहीं था।

संतों की बैठक और बहिष्कार की चेतावनी के बाद आया बयान

इस पूरे विवाद के बीच हनुमान टेकरी आश्रम में संतों की बैठक होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैठक में दिनेश फलाहारी के बयान पर नाराजगी जताई गई और उनसे माफी मांगने को कहा गया। साथ ही, माफी नहीं मांगने पर सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी दी गई थी।

इसके कुछ ही देर बाद दिनेश फलाहारी ने माफी मांगते हुए कहा कि यदि उनकी वजह से प्रेमानंद महाराज या उनके अनुयायियों को परेशानी हुई है, तो उन्हें इसका खेद है। इस तरह विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये देकर बुलाने के आरोप से शुरू हुआ विवाद अब दिनेश फलाहारी की माफी के बाद चर्चा में है।

Updated on:
09 Oct 2026 01:33 pm
Published on:
09 Oct 2026 01:17 pm
Also Read
View All
Rasik Dulari Death Case Row: संत प्रेमानंद के बाहरी शिष्यों के खिलाफ बैठेगी जांच? कौन हैं SSP श्लोक कुमार, जिनसे की गई ये मांग

‘संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए विराट-अनुष्का को मिले 5 करोड़’, फलाहारी बाबा के दावे पर कोहली की टीम का आया बयान; जानिए क्या कहा

Rasik Dulari Death Case Row: प्रेमानंद महाराज की किडनी की होगी सरकारी जांच? कौन हैं आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज, जिन्होंने की मांग

मथुरा में प्रेमानंद महाराज के खिलाफ बोलने वालों को कथावाचकों ने दिखाया आईना, बोलें- ये किसी के नहीं

वृंदावन में गुरुकुल के 4 छात्रों की मौत,पानी का टैंक साफ करने उतरे थे, जहरीली गैस से बेहोश हुए, एक की हालत गंभीर