मथुरा

वृंदावन में बाहर से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध: 25 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच रोक, जानें पार्किंग स्थल

Vrindavan outside vehicles banned वृंदावन में 25 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच बाहर से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मथुरा, यमुना एक्सप्रेस, छटीकरा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी बनाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2025, 7:46 AM IST
वृंदावन वाहन प्रतिबंध (फोटो सोर्स- मथुरा पुलिस)
फोटो सोर्स- मथुरा पुलिस

Vrindavan outside vehicles banned मथुरा के वृंदावन में आगामी 25 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच गैर जिलों से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आगामी छुट्टियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यातायात पुलिस ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी बनाया गया है। शहर के अंदर ई-रिक्शा से आने की अनुमति होगी। जिससे ई-रिक्शा की भीड़ न बढ़े। भीड़ आने पर ई-रिक्शा के संचालक पर भी रोक लगा दी जाएगी। इसके लिए भी उनका रजिस्ट्रेशन किया गया है। पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

पुलिस कर्मियों की छुट्टी निरस्त

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में 25 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच बाहर से आने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। बैरियर स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ पीएसी को भी लगाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन में योजना बनाई है। क्रिसमस और नए साल को देखते हुए पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है।

यहां बनाया गया है पार्किंग स्थल

मथुरा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पागल बाबा मंदिर के पास स्थित जगह को पार्किंग स्थल बनाया गया है। जबकि छटीकरा से आने वाले वाहनों को रूकमणि विहार स्थित पार्किंग में जगह दी जाएगी। यमुना एक्सप्रेस की तरफ से आने वाले वाहनों को पानीगांव और दारुक में बनाए गए पार्किंग स्थल पर जगह मिलेगी।

ई-रिक्शा से मिलेगा वृंदावन में प्रवेश

यहां से ई-रिक्शा के माध्यम से वृंदावन में प्रवेश मिलेगा। यातायात पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भीड़ बढ़ने पर ई-रिक्शा का संचालन भी रोक दिया जाएगा। 25 से 5 जनवरी के बीच वृंदावन में चलने वाले ई-रिक्शा का भी रजिस्ट्रेशन किया गया है। उन्हें ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी जिनके पास इजाजत होगी।

Updated on:
24 Dec 2025, 7:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला