मथुरा

आगरा बस हादसे के बाद Yamuna Expressway पर एक और हादसा, ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत

Yamuna Expressway पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। Agra bus accident के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर एक हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 8:49 PM IST
Yamuna Expressway
आगरा बस हादसे के बाद Yamuna Expressway पर एक और हादसा, ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे हादसों के लिए बदनाम हो गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर रफ्तार ने कहर बरपाया। आगरा बस हादसे में जहां 29 लोगों की मौत हो गई, वहीं मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में भी एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया। इसमें ट्रक चालक और क्लीनर की जान चली गई।

IMAGE CREDIT: Agra bus accident

नोएडा से आगरा की ओर जा रहा ट्रक पंचर होने के बाद एक्सप्रेस वे पर खड़ा था, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 65 के समीप हुआ। पुलिस के अनुसार मृतकों में ट्रक चालक की शिनाख्त मुरसलीन खान निवासी बरसाना के रूप में हुई है। जबकि ट्रक क्लीनर की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला