मथुरा

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, पिता के लिए 6 साल के बेटे ने दिया ब्लड सैंपल

Mathura Yamuna Expressway Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में मरने वालों के परिजन अपनों की जानकारी के लिए भटक रहे हैं। जिनके आंसू थम नहीं रहे हैं। कहीं पिता तो कहीं 6 साल का बेटा ब्लड सैंपल दे रहा है।

2 min read
Dec 18, 2025
फोटो सोर्स- मथुरा पुलिस

Mathura Yamuna Expressway Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे में मंगलवार को हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। जिसमें अभी तक चार लोगों की शिनाख्त हुई है। लोगों को डीएनए सैंपल के बाद जांच के बाद उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। अपनों की तलाश में भटक रहे हैं। राजस्थान, कानपुर, हमीरपुर सहित अन्य जिलों के मृतक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, जानें क्या बातें हुई

हमीरपुर का दो परिवार भटक रहा

उत्तर प्रदेश के मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए खतरनाक हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। हमीरपुर का रहने वाला परिवार भी अपनों की तलाश में भटक रहा है। देवेंद्र हमीरपुर के सरीला तहसील का रहने वाला है। जो दिल्ली में मजदूरी करता था। दुर्घटनाग्रस्त बस से दिल्ली जा रहा था। देवेंद्र के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए मौके पर उनके पिता ब्रजभान को बेटे के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने डीएनए सैंपल दिया है।

हमीरपुर के गुलजारीलाल भाभी की तलाश में 

गुलजारीलाल निवासी राठ हमीरपुर अपनी 45 वर्षीय भाभी पार्वती की तलाश में भटक रहे हैं। जो सोमवार की शाम को दो बच्चों के साथ बस में सवार हुई थी, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।‌ बताते हैं कि सितारा ने अपने दोनों बच्चों को तो बाहर निकाल दिया लेकिन खुद नहीं निकल पाई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ‌इसके बाद डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल दिया।

राजस्थान का परिवार भी खोज रहा भोलू को

राजस्थान के धौलपुर से आए आजाद खान ने बताया कि उनका भाई भोलू भी बस में हेल्पर था। जो ड्यूटी पर जा रहा था। घटना के बाद भोलू की कोई जानकारी नहीं मिली। भोलू की तलाश में उनका पूरा परिवार मथुरा आ गया है। अस्पतालों में जाकर देखा। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आजाद खान ने बताया कि सोमवार की रात को वह बस से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में यह हादसा हो गया। 

भोलू के 6 साल के बेटे ने दिया ब्लड सैंपल

बहन सितारा भोलू की तलाश कर रही है‌। लेकिन भोलू के विषय में कोई जानकारी नहीं हुई। इसके बाद भोलू के 6 साल बेटे और बहन सितारा ने ब्लड सैंपल दिया। बहन सितारा ने बताया कि भोलू के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Also Read
View All

अगली खबर