मथुरा

नोएडा से रायबरेली जा रही स्लीपर बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 20 यात्री घायल, शीशे तोड़कर बाहर निकाला

Yamuna Expressway bus accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह 4 से 5 बजे के करीब एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस नोएडा से रायबरेली जा रही थी।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2025, 10:45 AM IST
Feature image
यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाते हुए, PC- X

मथुरा(Yamuna Expressway bus accident ) : नोएडा से रायबरेली जा रही एक AC स्लीपर बस अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। हादसा मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के पास हुआ। बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को शीशे तोड़कर बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। बताया जा रहा है घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा 1.15 के आसपास थाना बलदेव इलाके में हुआ। हादसे का कारण ओवर स्पीडिंग बताया जा रहा है। तेज रफ्तार बस अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के वक्त बस की स्पीड इतनी तेज थी कि पलटने के बाद भी कई मीटर तक घिसटती चली गई।

नोएडा से यात्रियों को लेकर रायबरेली जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि प्राइवेट कंपनी की एक बस 35 यात्रियों को लेकर नोएडा से रायबरेली जा रही थी। बस जैसे ही बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन संख्या 127 के पास पहुंची। तभी वह अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गईं।

तीन गंभीर घायल यात्रियों को आगरा भेजा गया

राहगीरों ने बताया कि जैसे ही बस को पलटे देखा तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के 13 मिनट के भीतर 1 बजकर 28 मिनट पर पुलिस पहुंच गई। घायलों और यात्रियों को शीशा तोड़कर बस से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कालेज और 17 यात्रियों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1.15 मिनट पर हुआ हादसा

मथुरा के बलदेव थाना प्रभारी रंजना सचान के मुताबिक यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि बस नंबर- UP 22 AT 2877 रविवार रात को नोएडा से रवाना हुई थी। शादी के सीजन के चलते बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। उसमें 35 यात्री सवार थे। अधिकांश सो रहे थे बस की स्पीड काफी तेज थी। 1.15 बजे जैसे ही बलदेव इलाके में पहुंची। अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई।

Updated on:
24 Nov 2025, 10:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?