मथुरा

यति नरसिंहानंद सरस्वती ने देश के प्रधानमंत्री पद को लेकर दी ये चेतावनी

यति नरसिंहानंद सरस्वती ने दिया विवादित बयान, बोले- जिहादियों ने तोड़े थे भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2021, 12:33 PM IST
yeti-narasimhananda-saraswati.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मथुरा. अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गोवर्धन पहुंचे यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा है कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर और अयोध्या के राम मंदिर आदि हिंदुओं के धार्मिल स्थलों को जिहादियों ने तोड़ा था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिंदू संगठित नहीं हुए तो जिहादी ही 2029 तक देश का प्रधानमंत्री बनेगा। इसलिए संत-महंत हिंदुत्व जगाने का प्रयास कर रहे हैं।

दरअसल, गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती गुरुवार को गोवर्धन पहुंचे। जहां उन्होंने गिरिराज तलहटी में पूजा की। इसके बाद रमणरेती आश्रम में उन्होंने गोरक्षक दल के कार्यकर्ता और संतों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिहाद को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि जिहादी दुनिया को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू अभी संगठित नहीं हुए तो 2029 में जिहादी ही देश का प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि देश में जिहादी लगातार बढ़ रहे हैं।

यति ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि, काशी का विश्वनाथ मंदिर, साेमनाथ मंदिर और अयोध्या का राम मंदिर जैसे हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को जिहादियों ने ही तोड़ा था। उन्होंने कहा कि वह हिंदुओं को जगाने के लिए देशभर में संत-महंतों से मिलेंगे। संस्कृति के साथ माता-बहनों की इज्जत बचाने के लिए उन्हें अपने प्राणों का बलिदान ही क्यों न देना पड़े। लेकिन, वे जिहादियों को भारत की संस्कृति से नहीं खेलने देंगे।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला