मऊ

मऊ में संविधान दिवस पर सपा सांसद ने ओपी राजभर को कहा जोकर, बोले वह मानसिक संतुलन खो बैठे हैं

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर भी सपा सांसद ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राजभर पहले भाड़ में नाचते थे और जोकर का काम करते थे। उनका नियंत्रण और मानसिक संतुलन खो गया है।
less than 1 minute read
Jul 26, 2025
Mau news
Mau news, Pc: Patrika

Mau Politics news: मऊ जिले के कम्युनिटी हॉल में समाजवादी पार्टी द्वारा आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा से सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज उपस्थित रहे।

सांसद सरोज ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग अंग्रेजों के शासनकाल में चापलूसी करते थे, वही आज देश में सियासत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता संग्राम में कितने लोग शामिल थे, बता दीजिए। जिन्होंने अंग्रेजों की तरफदारी की, वही लोग आज सत्ता पर हावी हैं। जिन्होंने लड़ाई लड़ी, उनका आज कोई अता-पता नहीं है।"

मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर सांसद दरोगा सरोज ने बोला हमला

सरोज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 साल राज किया, हमें केवल 5 महीने देकर देख लो, देश को आजाद कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रोजगार देने के नाम पर युवाओं को धोखा दिया है।

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर भी सांसद ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राजभर पहले भाड़ में नाचते थे और जोकर का काम करते थे। उनका नियंत्रण और मानसिक संतुलन खो गया है।

सरोज ने आरोप लगाया कि राजभर जाति के लोगों पर लगातार उत्पीड़न हो रहा है, लेकिन ओमप्रकाश राजभर सिर्फ वोट के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने मरदह थाने के अंतर्गत बर्रा गांव में राजभरों पर हुए अत्याचार का भी जिक्र किया, जहां एक घटना में एक दरोगा भी घायल हुआ था।

Updated on:
26 Jul 2025 07:42 pm
Published on:
26 Jul 2025 07:42 pm