
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा (फोटो- पत्रिका)
Mau News: महावीर चक्र विजेता के 78वें बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सपा सांसद ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और सवाल उठाया कि आखिर आरोपियों के घर अब तक बुलडोजर क्यों नहीं पहुंचा?
घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव स्थित की जन्मभूमि पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद अफजाल अंसारी, विधायक अब्बास अंसारी और विधायक सुधाकर के बेटे सुजीत सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में धर्मेंद्र यादव ने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 4 वर्ष की सेवा के बाद युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है, जो उनके सम्मान और स्वाभिमान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होने वाला हर नौजवान देश की दीर्घकालिक सेवा करना चाहता है।
अग्निवीर योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह योजना युवाओं के सम्मान और भविष्य के साथ न्याय नहीं करती। उन्होंने कहा कि चार साल की सेवा के बाद जब जवान वापस समाज में आते हैं तो उन्हें असुरक्षा और बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है। सपा का मानना है कि सेना में भर्ती होने वाला हर नौजवान देश की दीर्घकालिक सेवा करना चाहता है।
मदरसों की जांच के मुद्दे पर भी धर्मेंद्र यादव ने सरकार को घेरा। धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सरकार समाज में विभाजन पैदा करने वाले मुद्दों को हवा दे रही है। उन्होंने कहा कि मदरसों की जांच से पहले राम मंदिर दान चोरी मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
राम मंदिर दान चोरी मामले का जिक्र करते हुए सपा सांसद ने कहा कि इस मुद्दे को सबसे पहले सपा प्रमुख ने उठाया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- अगर कार्रवाई सबके लिए समान है तो राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों के घर अब तक बुलडोजर क्यों नहीं पहुंचा? उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।
Published on:
03 Jul 2026 07:45 pm
