मऊ

Mau Police: मऊ का रिलबाज दरोगा, सोशल मीडिया पर वायरल

इस समय सोशल मीडिया के जमाने में आम से लेकर खास सभी के ऊपर रील बनाने का नशा सर चढ़कर के बोल रहा है। एक ऐसा ही मामला आया है। मऊ जनपद के दरोगा प्रिंस कुमार का जो कभी बुलेट से स्टंट बाजी करते हुए दिखते हैं तो कभी तो कभी स्क्रिप्ट के अनुसार फुटपाथ पर गरीब लोगों को कोई मदद करते दिखते हैं ।अब यह रिलबाज दरोगा जनपद में चर्चा का विषय बने हुए हैं

less than 1 minute read
Sep 13, 2025
Mau Police: Pc: Patrika

UP Police: मऊ जिले के एक पुलिस दरोगा का सोशल मीडिया वीडियो चर्चा में है। दरोगा प्रिंस कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह फिल्मी अंदाज में दो बच्चों की मदद करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि सड़क किनारे दो बच्चे खड़े हैं। दरोगा प्रिंस कुमार अपनी बुलेट पर आते हैं। बच्चों को टी-शर्ट पहनाते हैं। फिर उन्हें अपनी बुलेट पर बिठाकर रेस्टोरेंट ले जाते हैं। वहां बच्चों को खाना खिलाते हैं। पूरे वीडियो में फिल्मी गाने का बैकग्राउंड म्यूजिक लगा है।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी छोड़कर सोशल मीडिया कंटेंट बनाने में व्यस्त हैं। लोगों का कहना है कि वीडियो की शूटिंग और एडिटिंग में समय लगाने के बजाय थाने में ड्यूटी पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। कुछ लोगों ने यह भी टिप्पणी की है कि अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो भविष्य में पुलिस का काम भी सोशल मीडिया पर होता दिखेगा।

Updated on:
13 Sept 2025 03:02 pm
Published on:
13 Sept 2025 02:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर