मानसून की सक्रियता एक बार फिर शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार दोपहर से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। पूरे जिले में छिटपुट जगह बारिश भी हो रही।इसी बीच मौसम विभाग का एक बड़ा अलर्ट आया है। इस वर्ष लंबे समय तक यानि अक्टूबर के मध्य तक बारिश होने का अनुमान है। ला नीना […]
मानसून की सक्रियता एक बार फिर शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार दोपहर से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। पूरे जिले में छिटपुट जगह बारिश भी हो रही।
इसी बीच मौसम विभाग का एक बड़ा अलर्ट आया है। इस वर्ष लंबे समय तक यानि अक्टूबर के मध्य तक बारिश होने का अनुमान है।
ला नीना के प्रभाव से बारिश का समय ज्यादा रहेगा,जिससे इस साल ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है। ला नीना के प्रभाव से खरीफ और रबी की फसलों के प्रभावित होने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि लम्बे समय तक बारिश होती है तो ये फसलों की कटाई और बोवाई में ज्यादा समय लग सकता है और इनका उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
बात की जाए आज के मौसम की तो आज सामान्य से कम तापमान ही रहेगा। दिन का तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वातावरण में नमी और उमस बनी रहेगी। वहीं 9 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।