मऊ

Mau news: नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप में हंगामा जारी, अब भाजपा नेता ने अधिकारियों पर लगाया गम्भीर आरोप

भाजपा नेता और सभासद दोनों ने नगर पालिका अध्यक्ष ऊर्जा मंत्री के साथ-साथ अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव और इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश यादव पर गम्भीर आरोप भी लगाए।

less than 1 minute read
Jul 18, 2025
Mau Nagar Palika, Pc: Patrika

Mau news: मऊ नगर पालिका में दूसरे दिन भी बोर्ड की बैठक नहीं हो सकी। सभासदों को सभा कक्ष में ताला बंद मिला। बैठक न होने का कोई कारण नहीं बताया गया। नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ भी मौजूद नहीं थे। भाजपा नेता और सभासद दोनों ने नगर पालिका अध्यक्ष ऊर्जा मंत्री के साथ-साथ अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव और इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश यादव पर गम्भीर आरोप भी लगाए।

15 जुलाई को आयोजित बैठक में सभासदों के एक गुट के विरोध के बाद अध्यक्ष ने कोरम की कमी बताते हुए बैठक रद्द कर दी थी। अगली बैठक 17 जुलाई के लिए तय की गई थी। सभासदों का आरोप है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा से बचने के लिए बैठक टाली जा रही है।

ये भी पढ़ें

Mau News: तिलक और रक्षा सूत्र पर रोक लगाने वाले शिक्षक निलंबित, जांच शुरू

भाजपा नेता और सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर लगाये गम्भीर आरोप

नाराज सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। सभासद संगम ने कहा कि नगर पालिका में सभासदों की कोई इज्जत नहीं है। ठेकेदारों की मनमानी चल रही है। कुछ सभासदों का कहना है कि कुछ लोग लालच में गुटबाजी कर रहे हैं। उनका मानना है कि नगर पालिका में विकास सही तरीके से हो रहा है।

वहीं भाजपा नेता उज्जवल मिश्रा ने कहा कि मऊ नगर पालिका में जो विकास के लिए पैसा आ रहा है वह विनाश में प्रयोग हो रहा है क्योंकि विकास के नाम पर केवल हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है लाइटों में भ्रष्टाचार आरसीसी निर्माण में भ्रष्टाचार नाला निर्माण में भ्रष्टाचार हर जगह भ्रष्टाचार है और इसमें मंत्री, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका के अधिकारी दिनेश कुमार यादव और सत्य प्रकाश यादव भी शामिल हैं।

Updated on:
18 Jul 2025 04:54 pm
Published on:
18 Jul 2025 04:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर