मऊ

Mau News: शिक्षिका के साथ प्लॉट दिलाने के नाम पर हुई 55 लाख की ठगी, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्लाट दिलाने के नाम पर एक सहायक अध्यापिका से 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
less than 1 minute read
Oct 26, 2025
Mau news
Mau News, Pc: Abhishek Singh

Crime News: राजधानी लखनऊ में प्लाट दिलाने के नाम पर एक सहायक अध्यापिका से 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के ककरिहार मुत्तलका भीटी निवासी सहायक अध्यापिका नीलम ने लखनऊ में आवासीय प्लाट लेने के लिए बैंक से ऋण समेत अन्य माध्यमों से 55 लाख रुपये जुटाए थे। यह रकम आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव निवासी विपिन कुमार सिंह और घोसी कोतवाली के आरीपुर गांव निवासी सरवन को बैंक खाते और नकद के माध्यम से दी गई थी।

धनराशि देने के बाद नहीं मिला प्लाट

धनराशि लेने के बावजूद आरोपितों ने प्लाट नहीं दिया। जब अध्यापिका ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने उन्हें और उनके पति को जान से मारकर गाजीपुर नदी में फेंकने की धमकी दी।

इसके बाद भी जब पीड़िता ने पैसे की मांग जारी रखी तो आरोपितों के सहयोगी महेंद्र साहनी और हरिलाल साहनी ने फोन पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विपिन कुमार सिंह, सरवन, महेंद्र साहनी और हरिलाल साहनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated on:
26 Oct 2025 10:49 pm
Published on:
26 Oct 2025 10:49 pm