भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस की भाजयुमो कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई।
मऊ जिले के गाजीपुर तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस की भाजयुमो कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर तिराहे पर शाम चार बजे जमा हुए, जहां राहुल गांधी को लेकर नारेबाजी करने के साथ राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला बना कर दहन किया। प्रदर्शन करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने कहा कि ईडी की चार्जशीट में सोनिया और राहुल गांधी का नाम आने से कांग्रेसी बौखला गए हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर यह कांच शुरू हुई है। राहुल गांधी ने इस देश को अपनी पारिवारिक जागीर समझ लिया है। वो और उनका परिवार बरसों से इस देश को अपने परिवार की प्रयोगशाला के रूप में उपयोग करता आया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को 90 करोड़ रुपये का लोन दिया था। यंग इंडिया लिमिटेड ने इस कर्ज को मात्र 50 लाख रुपये में खरीद लिया। आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गलत तरीके से एजेएल की 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति हथियाई।