समस्त परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना का जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने केक काटे और उन्हें मिठाइयां भी वितरित की गईं।
Education News: जिले के समस्त परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना का जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने केक काटे और उन्हें मिठाइयां भी वितरित की गईं।
आपको बता दें कि ’मीना’ काल्पनिक चरित्र की एक ऐसी लड़की है जो समाज,बच्चों और विशेष रूप से बालिकाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती है। वह उन्हें आर्थिक,सामाजिक और शारीरिक रूप से जागरूक बनाती है।
विद्यालयों में संचालित मीना मंच बच्चियों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिससे बच्चियां अपने मन की बात को अच्छी तरह से व्यक्त कर सकें
मीना’ एक ऐसा नाम है जो किसी धर्म विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करता। चूँकि ‘मीना मंच’ का प्रारम्भ 24,सितम्बर को हुआ था, मीना के जन्म दिवस (24,सितम्बर) को ‘मीना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
मीना के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में बच्चियों और बच्चों ने तरह तरह के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विद्यालयों में मीना मंच के माध्यम से बच्चों को शारीरिक स्वच्छता, आर्थिक और सामाजिक जागरूकता के बारे में उनको बताया जाता है। बच्चे समाज में खुद को किस तरह स्थापित करेंगे ये भी सिखाया जाता है।