मऊ

Mau News: दुल्हन को देखकर दूल्हे ने शादी से किया इनकार, रात भर चली पंचायत और फिर

Mau News: आजमगढ़ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहूपुर उर्फ बाबूपुर गांव में सोमवार की रात आई एक बारात उस समय विवाद का कारण बन गई, जब शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे ने दुल्हन की एक उंगली कटी होने की बात कहकर शादी करने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद मौके […]

2 min read
Mar 10, 2026

Mau News: आजमगढ़ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहूपुर उर्फ बाबूपुर गांव में सोमवार की रात आई एक बारात उस समय विवाद का कारण बन गई, जब शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे ने दुल्हन की एक उंगली कटी होने की बात कहकर शादी करने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना लिया। बाद में पंचायत के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा और अगले दिन दोनों की शादी संपन्न कराई गई।


जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी संजय राजभर (नाम परिवर्तित) की शादी कोपागंज क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी नेहा (नाम परिवर्तित) के साथ तय हुई थी। सोमवार की रात बारात पूरे धूमधाम से बाबूपुर पहुंची। दूल्हे और बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद बारातियों ने भोजन किया और जयमाला की रस्म भी हंसी-खुशी पूरी हो गई।
बताया जाता है कि जब शादी की मुख्य रस्म यानी फेरे की तैयारी चल रही थी, उसी दौरान दूल्हे की नजर दुल्हन की कटी हुई उंगली पर पड़ गई। दूल्हे ने इसे पहले से छिपाई गई बात बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे के इनकार करते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी और हंगामा मच गया।
दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि बारात आने के बाद इस तरह से शादी से इनकार करना गलत है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को वहीं रोक लिया। सूचना मिलने पर गांव के लोग और रिश्तेदार मौके पर जुट गए और पंचायत बैठाई गई।
काफी देर तक चली पंचायत और समझौते के प्रयासों के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। इसके बाद मंगलवार को फिर से शादी की रस्में पूरी कराई गईं और दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध गए।

Also Read
View All

अगली खबर