मऊ

Mau News: साइबर ठगी के 60 हजार रुपए पुलिस ने वापस दिलाए, हो रही तारीफ

Mau Police: यूपीआई के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई ऑनलाइन ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस की तत्परता से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। थाना मुहम्मदाबाद साइबर पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर ठगी गई 60,000 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। पुलिस अधीक्षक मऊ श्री […]

less than 1 minute read
Jan 30, 2026

Mau Police: यूपीआई के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई ऑनलाइन ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस की तत्परता से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। थाना मुहम्मदाबाद साइबर पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर ठगी गई 60,000 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।


पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित अमजद फारुकी पुत्र इकबाल फारुकी, निवासी जमालपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ की सहायता की।


बताया गया कि यूपीआई के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने अमजद फारुकी से 60,000 रुपये की ठगी कर ली थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस टीम ने संबंधित तकनीकी और बैंकिंग प्रक्रियाओं के माध्यम से पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों तथा थाना मुहम्मदाबाद के अधिकारी और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध किसी के साथ भी और किसी भी रूप में हो सकता है, इसलिए सतर्कता और जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Published on:
30 Jan 2026 10:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर