दक्षिण टोला थाना के डोमनपुरा कसारी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुराने मकान की छत गिर गया। छत गिरने से 5 लोग घायल हो गए जिसमें दबकर एक 6माह बच्चे की मौत हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना के डोमनपुरा कसारी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुराने मकान की छत गिर गया। छत गिरने से 5 लोग घायल हो गए जिसमें दबकर एक 6माह बच्चे की मौत हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं नगरपालिका के अध्यक्ष अरशद जमाल भी पहुंचे और लोगों का हाल-चाल जाना।
सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि थाना दक्षिण टोला के डोमनपुरा कसारी क्षेत्र में एक जर्जर मकान की छत भर भरा कर गिर गई जिसके नीचे रह रहे परिवार के सदस्य घायल हो गए है वही उन घायलों में एक 6 माह के बच्चे की मृत्यु हो गई बाकी घायलों का सदर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।