मऊ

Mau News: ज्वैलरी की बंद दुकान से चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने शुरू की छानबीन

कोतवाली थानाक्षेत्र हनुमान नगर भीटी में ज्वैलरी की बंद दुकान से चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने डीकम से लगभग डेढ़ लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ किया। इसके साथ ही चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर पर भी अपना हाथ साफ कर लिया।
less than 1 minute read
Apr 06, 2025
Feature image

मऊ जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र हनुमान नगर भीटी में ज्वैलरी की बंद दुकान से चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
चोरों ने डीकम से लगभग डेढ़ लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ किया। इसके साथ ही चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर पर भी अपना हाथ साफ कर लिया।


दुकान मालिक विनोद शर्मा ने बताया कि उनकी हनुमान नगर में विनोद ज्वेलर्स के नाम से गहनों को दुकान है। सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। विनोद शर्मा ने बताया कि चोरों ने चांदी की पायल,सोने की कील सहित 5 हजार नगद रुपया भी दुकान से चोरी कर लिया। दुकानदार ने इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Updated on:
06 Apr 2025 09:18 pm
Published on:
06 Apr 2025 09:18 pm