मऊ

Mau News: स्कूटी सवार महिलाओं ने किया दो बच्चों का अपहरण, मचा हड़कंप

औरंगाबाद ईदगाह चौक पर 24 सितम्बर को हुई घटना ने लोगों को चौंका दिया। स्कूल से लौट रही दो बच्चियों का दो नकाबपोश महिलाओं ने अपहरण कर लिया। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

less than 1 minute read
Sep 26, 2025

Mau News: मऊ जिले के औरंगाबाद ईदगाह चौक पर 24 सितम्बर को हुई घटना ने लोगों को चौंका दिया। स्कूल से लौट रही दो बच्चियों का दो नकाबपोश महिलाओं ने अपहरण कर लिया। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

परिजनों के अनुसार, बच्चियों के पिता अबरार अहमद कैंसर से पीड़ित हैं। बच्चियों के माता-पिता के बीच विवाद चलने के कारण मां मायके में रहती हैं, जबकि पिता अन्यत्र चले गए हैं। बच्चियां अपने चाचा के घर पर रह रही थीं।

परिवार ने बताया कि जब बच्चियां समय पर घर नहीं लौटीं, तो उनकी तलाश शुरू की गई। तभी सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि दो महिलाएं स्कूटी से आईं और बच्चियों का मुंह दबाकर उन्हें अपने साथ ले गईं। इसके बाद परिजनों ने तत्काल दक्षिण टोला थाने में सूचना दी।

मां ने ही बच्चों को उठाया था

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्चियों का अपहरण दरअसल उनके ससुराल पक्ष की महिलाओं ने किया था। पुलिस ने बताया कि बच्चियों की मां अपने पति से विवाद के चलते अलग रह रही थीं। मां का आरोप था कि पति उन्हें बच्चों से मिलने नहीं देता था। इसी नाराजगी में वह एक महिला की मदद से स्कूटी से आई और बच्चियों को अपने साथ ले गई।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि यह मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बच्चों को साथ ले जाने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था, न कि इस तरह से जबरन ले जाना।

Published on:
26 Sept 2025 07:34 am
Also Read
View All

अगली खबर