मऊ

Mau breaking: पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले को मऊ कोतवाल ने रोका, ली सघन तलाशी

Ghosi News: पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले को मऊ शहर कोतवाली पुलिस द्वारा रोके जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा काफिले की गाड़ियों की सघन तलाशी ली गई, जिसे लेकर पूर्व सांसद ने नाराज़गी जताई है। यह घटना उस समय हुई जब पूर्व सांसद अपने समर्थकों के […]

2 min read
Feb 03, 2026

Ghosi News: पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले को मऊ शहर कोतवाली पुलिस द्वारा रोके जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा काफिले की गाड़ियों की सघन तलाशी ली गई, जिसे लेकर पूर्व सांसद ने नाराज़गी जताई है। यह घटना उस समय हुई जब पूर्व सांसद अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे।

पूर्व सांसद बोले मैं जनता की सेवा करूंगा, भले पैदल चलना पड़े


पूर्व सांसद अतुल राय ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मऊ प्रशासन ने आज उनकी गाड़ियों की सघन जांच कराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में लागू सीआरपीसी की धारा 144 (बीएनएस-163) को ध्यान में रखते हुए वह केवल चार गाड़ियों के काफिले के साथ ही निकल रहे थे। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा की गई यह कार्रवाई अनुचित और अनावश्यक है।
अतुल राय ने कहा कि घोसी लोकसभा क्षेत्र के उनके साथी और समर्थक उनके परिवार का हिस्सा हैं और वे हमेशा उनके सुख-दुख में शामिल रहते हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अपने क्षेत्रवासियों से मिलने और उनके बीच जाने से उन्हें कोई ताकत रोक नहीं सकती। यदि प्रशासन को उनकी गाड़ियों से परेशानी है, तो वह गाड़ी छोड़कर पैदल ही चलने को तैयार हैं।


पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो वह अकेले ही पैदल यात्रा शुरू कर देंगे, लेकिन जनता से उनका संपर्क नहीं टूटेगा। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर अनावश्यक हस्तक्षेप बताया और कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन कानून के नाम पर राजनीतिक दबाव या भय का माहौल स्वीकार नहीं करेंगे।


इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के तहत की गई है, जबकि प्रशासन की ओर से इसे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा कदम बताया जा रहा है। फिलहाल, मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Also Read
View All

अगली खबर