मऊ

Mau weather: ठंड से सिकुड़े लोग, मऊ में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

less than 1 minute read
Jan 07, 2025

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भीषण ठंड से लोग घरों में दुबक गए हैं। तेज चल रही हवाओं से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों ने हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों का खास खयाल रखने को बोला है। इसी बीच मौसम विभाग ने मऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

तीन दिन तक पड़ेगी भीषण ठंड


अगले तीन दिनों तक मऊ में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी होगी,जिससे तापमान में गिरावट आएगी। बात की जाए आज मऊ जिले में तापमान की तो आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

Also Read
View All

अगली खबर